फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 33 केवी विद्युत सब स्टेशन का काम पूरा

Mon, 07 Jul 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:61- गांव देवास में तैयार विद्युत सब स्टेशन में रखा सामान--स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव देवास में करीब चार करोड़ रुपये की लागत से 33 केवी विद्युत सब स्टेशन का काम पूरा हो चुका है। अब बिजली निगम को विद्युत सब स्टेशन हैंडओवर होते ही 11 गावों को बिजली के अघोषित कटों से राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन


वहीं बवानियां सब स्टेशन का लोड भी कम हो जाएगा। देवास स्थित जलघर को बिजली उपलब्ध हाेने से जलघर में बार-बार बिजली से संबंधित आ रही समस्या का स्थायी समाधान मिल जाएगा। देवास गांव में साढ़े चार एकड़ में 33 केवी सब स्टेशन बनाया गया। इसका 96 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। 152-डी ग्रीन कॉरिडोर के नजदीक से बिजली लाइन डालने कार्य किया जाएगा। अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा।

बता दें कि डेढ़ दशक से विद्युत सब स्टेशन बनाने की मांग चली आ रही थी। मुख्य कारण देवास व आसपास के गांव ही नहीं बवानियां विद्युत सब डिविजन से जुड़े सभी गांव लंबे समय से बिजली की समस्या झेलते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें