फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 80वें जन्मदिन पर महिला ने स्काइडाइविंग कर रचा इतिहास

Mon, 07 Jul 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 25 श्रद्धा चौहान अपने बेटे के साथ हवा में स्काइडाइविंग करते।स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
फोटो 24 व 25
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। यदि हिम्मत हो तो हर असंभव कार्य को भी आसानी से किया जा सकता है। इसमें उम्र भी आड़े हाथ नहीं आती है। कोटपुतली के ढाणी दौलत सिंह निवासी पूर्व प्रोफेसर श्रद्धा चौहान ने 80 वें जन्मदिन पर नारनौल की बाछौद हवाई पट्टी पर स्काइडाइविंग कर इतिहास रच दिया।
विज्ञापन

इतना ही नहीं बेटे ब्रिगेडियर सौरभ सिंह का कहना है कि देश में 80 साल की उनकी मां पहली महिला है, जिन्हाेंने 10 हजार फीट की छलांग लगाई है। सौरभ सिंह ने बताया कि मां ने उनसे पूछा था कि क्या वह भी स्काइडाइविंग कर सकती हैं। एक जुलाई को उनका जन्मदिन था, इस पर उन्होंने यह करने की बात कहीं। उन्होंने पहली बार में दस हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई। उन्होंने कहा कि वह सैनिक की मां है तो इतना साहस है। पूर्व प्रोफेसर सेवानिवृत्ति के बाद गांव की सरपंच भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें