फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याणकारी योजनाओं का फायदा उठाए महिलाएं : सीडीपीओ

Fri, 28 Jun 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मिशन शक्ति अभियान के तहत वीरवार को पंचायत भवन में कानूनी व पारंपरिक व्यवसाय जागरूकता कैंप का आयोजन किया। इसमें कई गांवों की महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान सीडीपीओ ने महिलाओं से केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
नांगल चौधरी की सीडीपीओ कांता देवी व नारनौल सीडीपीओ कमला देवी ने कहा कि पारंपरिक व्यवसाय मुख्य रूप से दुकानों, कार्यालयों, कारखानों या गोदामों जैसे भौतिक स्थानों पर संचालित होते हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार कल्याणकारी योजनाएं चला जा रही है। महिलाएं इन योजनाओं का लाभ उठाएं। महिलाओं में नवाचार के साथ-साथ हर पल कुछ नया सीखने की भावना का होना जरूरी है। उन्होंने आह्वान किया कि वे केवल महज अपने तक रोजगार पाने की न सोचकर अन्य को रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पैनल अधिवक्ता गिरी बाला यादव ने बताया कि कोई भी पीड़ित महिला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में आकर मुफ्त में कानूनी जानकारी ले सकती है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर कानूनी जानकारी ले सकते हैं। वन स्टॉप सेंटर से वंदना यादव ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर में 5 दिनों तक पीड़ित महिला को रहने खाने की मुफ्त में सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग से जिला समन्वयक दिनेश कुमार ने भी कानूनी व पारंपरिक व्यवसाय व्यवसाय के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें