फोटो नंबर-16विधायक व स्टाफ के साथ विधानसभा का भ्रमण करने पहुंचा छात्राओं का दल।स्रोत-संस्था
- फोटो : samvad
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से 50 छात्राओं के एक दल को विधानसभा सत्र की कार्रवाई देखने अवसर मिला था। विधानसभा की कार्रवाई देखने के बाद वीरवार को लौटीं छात्राओं से प्राचार्य प्रो. आरपी सिंह ने जानकारी साझा की।
प्राचार्य प्रो. आरपी सिंह ने बताया कि राज व्यवस्था तथा कानून निर्माण की प्रक्रिया को समझने के लिए राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से इस शैक्षणिक भ्रमण में आप लोगों को मौका मिला। उन्होंने बताया कि छात्राओं के दल ने विधानसभा में बजट सत्र की कार्रवाई को करीब से देखा। साथ ही हलके के विधायक ओमप्रकाश यादव व स्वास्थ्य मंत्री आरती राव भी छात्राओं से रूबरू हुईं। छात्राओं के दल का नेतृत्व डॉ. अजय थाकन, सुमन यादव, डॉ. पूनम यादव, डॉ. गीता यादव, डॉ. सुनीता यादव, डॉ. नीलम यादव व सुनील कुमार द्वारा किया गया । इसके साथ ही छात्राओं को चंडीगढ़ के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों का भी दौरा करने का अवसर मिला ।