फोटो नंबर-06वेयरहाउस का निरीक्षण करते डीसी डॉ विवेक भारती। स्रोत-प्रशासन
नारनौल। वीरवार को उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने ईवीएम वेयरहाउस, नजदीक सभागार भवन नारनौल का तिमाही भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था जांच की गई। इस मौके पर तहसीलदार चुनाव सुरेंद्र सिंह भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी से सुशील चौटाला, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से प्रमोद कटारिया, जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) से वीरेंद्र यादव तथा इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) से विजय सैनी सहित अन्य संबंधित कर्मचारी और अधिकारी इस मौके पर मौजूद रहे।