फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोहड़ में डूबने से महिला की मौत, ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव कोटिया में महिला की जोहड़ में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। कनीना पुलिस को दी शिकायत में मृतका के भाई बुबकाहेड़ा तहसील तिजारा जिला अलवर निवासी मनोज कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी बहन रोशनी उर्फ अनीता की शादी से आठ साल पहले अजीत निवासी कोटिया से हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग शुरू से ही उसकी बहन को कम दहेज लाने के कारण परेशान कर रहे थे। इस बारे में कई बार पंचायत भी हुई और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करवा दिया था।
वीरवार सुबह उसे सूचना मिली की उसकी बहन गायब है। जब वे कोटिया गांव में आए तो वहां आकर देखा कि उसकी बहन का शव जोहड़ में था। पुलिस ने मृतका के भाई मनोज के ब्यान पर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों का सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें