फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: लोन का विज्ञापन देख महिला ने किया फोन, 6300 रुपये की हुई धोखाधड़ी

Sun, 10 Mar 2024 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। क्षेत्र में विज्ञापन प्रकाशित कर महिला से रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव बेगपुर निवासी सुनीता देवी ने पुलिस शिकायत में कहा कि गत 12 फरवरी को अटेली कस्बे में एक खंभे पर लोन से संबंधित विज्ञापन देखा। उसे लोन की जरूरत थी। उसने विज्ञापन पर लिखे मोबाइल नंबर पर बात की तो उसने रोहित बताया। जिसने 6300 रुपए फोन पे करने की बात कही। रुपए फोन पे करने के बाद उसने अपना फोन बंद कर लिया। महिला ने इसकी शिकायत आनलाइन 1930 पर भी की, लेकिन राशि उपलब्ध नहीं हो पाई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें