फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की तत्परता से ऑनलाइन ठगी कर खासे से निकाले गए रुपये वापस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगों ने बदोपुर निवासी युवक के बैंक खाते से करीब 35 हजार रुपये निकाल लिए थे। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने युवक के पैसे वापस दिला दिए।
विज्ञापन

गांव बदोपुर निवासी अंकित ने गहली चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात ने उसके खाते से फोन पे के माध्यम से करीब 35 हजार रुपये निकाल लिए हैं। गहली चौकी प्रभारी ने कार्रवाई करते हुए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर रकम फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू करवाई। साथ ही हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से ऑनलाइन ठगी की शिकायत भी दर्ज कराई। पीड़ित द्वारा तुरंत शिकायत दर्ज करवाने पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पीड़ित के पैसे वापस दिला दिए। अंकित ने बताया कि उसके पास अज्ञात नंबर से फोन आया और उसके जान-पहचान वाला बताकर पैसे भेजने की बात कहकर उसे झांसे में ले लिया और फोन पे के माध्यम से उसके खाते से पैसे निकाल लिए। एसपी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक न करे और न ही अपने अकाउंट से संबंधित जानकारी साझा करे। इस मामले में गहली चौकी की पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते से निकाले गए पैसे वापस दिला दिए गए। पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने कहा कि ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930, नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल cybercrime.gov.in या अपने संबंधित पुलिस थाना अथवा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि पुलिस तत्परता से कार्रवाई करते हुए पैसे वापस दिला सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें