मिड-डे मील कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा से संबंधित एआईयूटीयूसी अपनी मांगों को लेकर 20 दिसंबर को प्रशासनिक अधिकारियों के मार्फत सीएम के नाम ज्ञापन सौंपेंगी।
यूनियन की जिला प्रधान सुनीता देवी व राज्य सलाहकार पुष्पा देवी ने कहा कि इस दिन मिड-डे मील कार्यकर्ताओं के बकाया मानदेय का भुगतान करने, सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम वेतन लागू करने, स्कूलों में मिड-डे मील खाना शुरू करने, रिटायरमेंट पर पेंशन लागू करने, दो वर्ष की बकाया वर्दी देने, हरी ड्रेस लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना देगी। इसके बाद मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस अवसर पर संतोष, पुष्पा देवी, बिमला देवी, मुनेश, माया, इंद्रा, सुजाता, प्रेमलता, हेमलता, बिमला, राजबाला, सुमन व शकुंतला मौजूद रही।