फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 हजार में से 12908 महिला अभ्यर्थियों ने नहीं दी पुलिस भर्ती परीक्ष

विज्ञापन
परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्र से बाहर आतीं म‌हिलाएं। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जिले में रविवार को हरियाणा महिला पुलिस सिपाही (दुर्गा शक्ति) पद की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। परीक्षा के लिए जिले में 69 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। महेंद्रगढ़ में 38 तथा नारनौल में 31 केंद्र बनाए गए थे। महेंद्रगढ़ में 10600 में से 3475 तथा नारनौल में 8400 में से 2617 महिला अभ्यर्थी ही परीक्षा देने के लिए पहुंची। जिले में कुल 19000 में से 12908 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन

परीक्षा को महिला अभ्यर्थियों में रुचि कम दिखाई दी। 32 प्रतिशत अभ्यर्थियों द्वारा ही परीक्षा देने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि परीक्षा को लेकर महिलाओं में रुचि कम थी। परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाने के लिए एसडीएम मनोज कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों का दौरा किया। इसके अलावा उड़नदस्ते की टीमों ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
चार लेयर की जांच के बाद अभ्यर्थियों को दिया प्रवेश
परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए प्रशासन की तरफ से परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंधन किए गए थे। आयोग के निर्देशानुसार परीक्षार्थियों को चार लेयर की जांच के बाद अंदर बैठाया गया। पहले स्तर पर परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों के रोल नंबर व पहचान पत्र देखे गए। इसके बाद मेटल डिडेक्टर से जांच की गई। तत्पश्चात परीक्षार्थियों की वीडियोग्राफी करवाई गई। अंत में उनकी बायो मीट्रिक हाजिरी लगाकर परीक्षा कक्ष में बैठाया गया।
विज्ञापन

सुबह जल्द परीक्षा होने से हुई परेशानी
आयोग द्वारा सर्दी के मौसम में सुबह जल्द परीक्षा निर्धारित किए जाने से महिला परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। क्योंकि आयोग के निर्देशानुसार परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर सुबह 8 बजे रिपोर्टिंग करनी थी। ऐसे में महिला परीक्षार्थियों को सुबह कड़ाके की ठंड में अपने परिजनों के साथ बस या किसी अन्य वाहन से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना पड़ा। अधिक परेशानी विवाहित महिलाओं को जिनके छोटे बच्चे थे उन्हें उठानी पड़ी, क्योंकि कड़ाके की ठंड में उन्हें अपने छोटे बच्चों को भी साथ लेकर आना पड़ा। जिन्हें परीक्षा शुरू होने के बाद अपने परिजनों के पास छोड़ना पड़ा।
परीक्षा देकर अभ्यर्थियों के निकले से शहर में लगा जाम
परीक्षा समाप्त होते ही अभ्यर्थी अपने वाहनों व ऑटो आदि से अपने गंतव्य की ओर निकल पड़े। जिससे शहर के विभिन्न सड़क मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई। इन वाहनों को शहर से बाहर निकलने में आधे घंटे का समय लग गया। सबसे अधिक जाम की स्थिति शहर के व्यस्ततम महावीर चौक पर बन गई। क्योंकि सभी ओर के वाहनों को यही गुजरना था। ऐसे में महावीर चौक पर तैनात यातायात कर्मचारियों को यातायात व्यवस्थित करवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जाम की स्थिति बनने से आमजन के साथ परीक्षार्थियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की रही नजर
परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए केंद्रों के अंदर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नजर रखी गई। इसके अलावा केंद्रों पर जैमर भी लगाए गए थे, ताकि परीक्षा पर किसी प्रकार की गड़बड़ी की शंका का समाप्त किया जा सके। इसके साथ-साथ कोरोना नियमों का पालन किया गया। अभ्यर्थियों को मास्क लगाकर ही केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। इसके अलावा ड्यूटी कर्मचारियों को भी मास्क लगाने का प्रबंध किया गया था।
महेंद्रगढ़ में 38 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई, जोकि शांतिपूर्वक संपन्न हुई। निर्धारित केंद्रों पर कुल 10600 में से 3475 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचीं, जबकि 7125 अभ्यर्थियों अनुपस्थित रहीं। -दिनेश कुमार, एसडीएम महेंद्रगढ़।
नारनौल में परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई। नारनौल में 31 केंद्र बनाए गए थे, जिन पर 2617 महिला अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 5783 अनुपस्थित रहीं। -मनोज कुमार, एसडीएम नारनौल।

परीक्षा केंद्र के बाहर अपने बच्चे को गोद में लेकर खड़ा व्यक्ति। संवाद- फोटो : Narnol

परीक्षा के चलते महावीर चौक पर लगा जाम। संवाद- फोटो : Narnol

दस्तावेजों की जांच के लिए परीक्षा केंद्र के बाहर खड़ी महिलाएं। संवाद- फोटो : Narnol

परीक्षा केंद्र के बाहर दस्तावेजों की जांच करतीं महिला कर्मचारी। संवाद- फोटो : Narnol

परीक्षा केंद्र के बाहर लाइन लगाकर खड़ी महिला अभ्यर्थी। संवाद- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें