फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दो जुलाई से होगा साप्ताहिक व्यवयायिक डेयरी फार्मिंग प्रशिक्षण

Sat, 28 Jun 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:55-गांव रिवासा  पशु चिकित्सालय--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र गांव रिवासा में दो जुलाई से सात दिवसीय व्यवसायिक डेयरी फार्मिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस शिविर में प्रदेश के किसी भी जिले के अलावा राजस्थान से भी युवा भाग लेकर डेयरी फार्मिंग का प्रशिक्षण ले सकते हैं। शिविर में दो जुलाई को सुबह नौ बजे पहुंचकर कोई भी युवा प्रशिक्षण शिविर के लिए पंजीकरण करा सकता है। इस सात दिवसीय शिविर के दौरान युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने, दूध उत्पादन व मूल्य संवर्धन, व्यवसाय शुरू करने के लिए बारीकियां सिखाई जाएंगी।
विज्ञापन

केंद्र के पशु वैज्ञानिक डॉ. योगेंद्र यादव ने बताया कि शिविर में भाग लेने के लिए युवक-युवती पंजीकरण करा सकती हैं। इस बैच में 60 युवक-युवतियों को शामिल किया जाएगा। शिविर में भाग लेने वालों को 500 रुपये शुल्क के साथ आधार कार्ड, दसवीं व 12वीं पास के प्रमाण पत्र, एक पास्पोर्ट साइज फोटो, लाना अनिवार्य होगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें