फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल-बहरोड़ रोड अंडरपास में जलभराव, राहगीर परेशान

Thu, 24 Oct 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर के बहरोड़ रोड पर स्थित महिला कॉलेज से आगे बने अंडरपास में लगभग तीन-चार महीने से पानी भरा हुआ है, जो एक गंभीर समस्या बनी हुई है और जलभराव के चलते अंडरपास में जगह-जगह गड्ढे भी हो रहे हैं। इस कारण आने जाने वाले राहगीरों व वाहन चालकों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पर्यावरण बचाओ संगठन के राजेश शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन यहां पर महिला, बच्चे व वृद्ध जन पानी में गिर कर चोटिल हो रहे हैं। हर रोज अभिभावक अपने छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल लाने ले जाने के दौरान बच्चे व अभिभावक पानी में बने गड्ढों गिर जाते हैं। इसकी वजह से हमेशा हादसा होने का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द अंडरपास का पानी निकालने व गड्ढे भरने के साथ-साथ अच्छी तरह मरम्मत करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आदेश देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें