फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एक दिन छोड़कर जलापूर्ति की जाएगी

Tue, 08 Apr 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:-51 गांव देवास ​स्थिति जलघर का टैंक नंबर आठ---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जेएलएन नहर में एक सप्ताह से पानी बंद होने के कारण अब जन स्वास्थ्य विभाग बुधवार से राशनिंग के आधार पर पानी आपूर्ति करेगा। यानी कि बुधवार से एक दिन छोड़कर जलापूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

शहर की करीब 80 हजार की आबादी को प्रतिदिन प्रति व्यक्ति 155 लीटर पानी के हिसाब से 1.24 करोड़ लीटर पानी की आवश्यकता है। हालांकि विभाग के रिकार्ड के अनुसार शहरी आबादी महज 39 हजार है और विभाग इसी के अनुसार प्रतिदिन शहर में 60.45 लाख लीटर पानी की आपूर्ति कर रहा है। दो माह से करीब 32 से 34 दिन में ही जेएलएन के माध्यम से पानी नसीब हो पा रहा है।
शहर की वर्तमान आबादी जन स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड से दो गुणा है। इसके कारण पांच सालों से विभाग की ओर से पानी की महज 15 दिन बाद ही पानी की राशनिंग करनी पड़ती है। जेएलएन के माध्यम से जिले में 16 दिन पानी की आपूर्ति होती है तथा 24 दिन बंद रहती है। हालांकि अभी पानी आने में 20 दिन का समय शेष है। ऐसे में विभाग की ओर से पानी की राशनिंग के आधार पर आपूर्ति शुरू की जाएगी। इस समय टैंक नंबर तीन व चार में आठ-आठ फीट पानी शेष है जबकि टैंक नंबर दो लबालब है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार वर्तमान समय में शहर की एक बड़ी आबादी किरायेदारों, अस्वीकृत कालोनियों व गांवों से शहर में बसने वाली आबादी को मिलाकर करीब 80 हजार से अधिक है। बड़े पैमाने पर लोगों ने अवैध कनेक्शन किए हुआ है। इसके कारण विभाग के पास नियमित आपूर्ति की व्यवस्था भी लगातार गड़बड़ा जाती है।
इंसेट
गांव देवास में जल परियोजना के तहत बनाए गए चार टैंकों की 24 करोड़ लीटर पानी की क्षमता है। विभाग के रिकाॅर्ड के अनुसार शहर की 39 हजार की आबादी के हिसाब से 60.45 लाख लीटर प्रतिव्यक्ति प्रतिदिन आपूर्ति होती है तो जलघर में 30 दिन पानी नियमित आपूर्ति किया जा सकता है, वर्तमान आबादी 80 हजार से अधिक है जिसे एक दिन में करीब 1.24 करोड़ लीटर पानी की आवश्यकता होती है।

इंसेट
जल्द मिल सकती है राहत
जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से 12 करोड़ लीटर पानी की क्षमता के दो टैंक प्रस्तावित हैं। इसको बनाने की स्वीकृति भी मिल चुकी है। शहर में अधिकांश लाइनें दबाने, बूस्टिंग स्टेशनों से पानी के समान वितरण सहित अन्य प्रकार के काम भी पूरे कर लिए गए हैं, लेकिन टैंकों के निर्माण की प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं की गई है। हालांकि विभाग इसी माह टैंकों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर देगा। 12 करोड़ लीटर क्षमता के दो टैंकों के निर्माण के बाद विभाग भी नियमित पेयजल की आपूर्ति शुरू कर पाएगा।
-
- वर्जन:
नहरी पानी आने में करीब 20 दिन का समय है। ऐसे में शहर की आबादी को राशनिंग के आधार पर पानी की आपूर्ति शुरू की जाएगी। नहरी पानी आने के बाद से 16 दिन लगातार नियमित आपूर्ति विभाग की ओर से की जाती है। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा करीब 12 बोरवेलों को भी विकल्प के रूप में रखा गया है। शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - जियाराम, उपमंडल अधिकारी, जन स्वास्थ्य विभाग

फोटो संख्या:-51 गांव देवास स्थिति जलघर का टैंक नंबर आठ---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें