फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद भी शहर में नहीं हो सकी बारिश के पानी की निकासी

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के सामने जमा कीचड़। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
दो दिन बाद भी शहर में बारिश के पानी की निकासी नहीं हो सकी। शनिवार को भी शहर के कई मोहल्लों व मार्गों पर जलभराव की समस्या बनी रही। कई जगह कीचड़ इतना हो गया कि आवाजाही मुश्किल हो गई। आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, प्रशासन ने कई स्थानों पर मशीनों की सहायता से पानी भी निकालने का प्रयास किया, लेकिन सभी जगहों पर पानी की निकासी नहीं हो पाई।
विज्ञापन

वीरवार रात्रि को जोरदार बारिश हुई थी। जिसके बाद शहर के मोहल्ला रावका, पुलिस लाइन रोड, नागरिक अस्पताल, किला रोड, जमालपुर, सैन चौक, बहादुर सिंह तालाब, शहर थाना व रेलवे अंडर पासों में काफी पानी भर गया था। लेकिन बारिश के दो दिन बाद पूरी तरह पानी की निकासी नहीं हो पाई है। सबसे बुरा हाल पुलिस लाइन से किला रोड की तरफ जाने वाले मार्ग का है, क्योंकि उक्त मार्ग पर सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते उक्त मार्ग को उखाड़ दिया गया है। जिससे सड़क ऊंची-नीची होने के साथ जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे विशेष रूप से दुपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी परेशानी हो रही है, क्योंकि मार्ग पर कीचड़ बनने से दुपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।
बारिश के बाद सड़कों व रास्तों का बुरा हाल हो रहा है। कीचड़ लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। कीचड़ में से आवागमन करना लोगों के लिए दुश्वार हो गया है। जहां पानी नहीं है वहां कीचड़ लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें