कनीना। गांव सीहोर में घनी आबादी व मकान के बीच लगे ट्रांसफार्मर को हटवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बिजली निगम के एसडीओ को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस ट्रांसफार्मर की वजह से लोग भयभीत रहते हैं।
प्रजा भलाई संगठन के सुप्रीमो प्रमुख अतरलाल ने बिजली निगम के आला अधिकारियों से ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान एवं आबादी से दूर लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अनेक बार हादसा होते-होते बचा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही निगम के अधिकारियों एवं प्रशासन से मिलकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। दस दिनों में ट्रांसफार्मर को आबादी से बाहर नहीं लगाया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।