नारनौल। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में पुलिस पब्लिक पीस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की।
उन्होंने पुलिस व आमजन के बीच सामंजस्य स्थापित करने व अपराध पर अंकुश के लिए सुझाव भी लिया। पीस कमेटी के सदस्यों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की बात एसपी में समक्ष रखी। एसपी ने बताया कि थाना प्रबंधकों, चौकी इंचार्जों को गश्त बढ़ाने और राइडर/पीसीआर द्वारा प्रभावी गश्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। शांति समिति के सदस्यों ने शाम के समय सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों, गांव में शराब पीने वालों के और होटलों/ढाबों पर जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात एसपी के समक्ष रखी गई। इस पर एसपी ने संबंधित को ऐसे स्थानों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में चर्चा की गई कि व्यापारी, दुकानदार अपने दुकान के बाहर के सीसीटीवी से सड़क को भी कवर करें।
नशे के खिलाफ चलाई हुई मुहिम की सराहना की और कहा कि वो भी इस मुहिम के तहत युवाओं को नशे से दूर रखने का प्रयास कर रहे हैं। नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की एसपी ने सराहना की। संवाद
ल