फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्वयंसेवकों को देश सेवा के लिए तैयार करना है

Mon, 13 Oct 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 7जैलाफ के विद्यालय में स्वच्छता श्रमदान करते स्वयं सेवक।स्रोत संस्था
विज्ञापन
नारनौल। जैलाफ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य लोकेश कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्र सेवा योजना कैंप लगाया गया। इसमें प्रमुख समाजसेवी छाजूराम रावत व प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

धर्म सिंह ने कहा कि एनएसएस का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवकों को समाज और देश सेवा के लिए तैयार करना है। इसमें साहसिक कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता रैली, रक्तदान, श्रमदान आदि कार्यक्रम शामिल किए जाते हैं। प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार ने कहा कि जिले की सभी एनएसएस इकाइयां प्रदेश एनएसएस अधिकारी दिनेश शर्मा के मार्गदर्शन में सराहनीय कार्य कर रही हैं।
छाजू राम ने कहा कि राष्ट्र सेवा योजना युवाओं में नेतृत्व, सामूहिक एकता व सेवा भाव जागृत करने का सशक्त साधन है। इस अवसर पर पंच अमर सिंह, कृष्ण आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें