फोटो नंबर-05बहन मिश्री देवी आश्रम में बैठक करते वरिष्ठ नागरिक संगठन के सदस्य। संवाद
नारनौल। वरिष्ठ नागरिक संगठन की बैठक रविवार को संगठन के कार्यालय किला रोड स्थित साध्वी बहन मिश्री देवी आश्रम में हुई। अध्यक्षता संगठन के प्रधान दुलीचंद शर्मा ने की। शहर की जनसमस्याओं पर चर्चा की गई। शीघ्र समाधान की प्रशासन से मांग की गई।
बैठक में सर्वप्रथम इस माह में जिन सदस्यों का जन्मदिन था उन्हें सम्मानित किया गया। इसमें सुरेश भारद्वाज, बीएल सैनी, प्रभातीलाल, उत्तम सिंह यादव, हरद्वारी लाल वर्मा, संरक्षक अजीत प्रकाश जैन व प्रधान दुलीचंद शर्मा को सम्मान पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर शिवलाल वर्मा ने बताया कि नगर परिषद की लाइटें ठीक न होने की शिकायत दर्ज कराने के लिए दिए गए टोल फ्री नंबर पर कोई उत्तर नहीं मिलता। इससे कई स्थानों पर लाइटें 24 घंटे जलती रहती है। कहीं जलती ही नहीं। उन्होंने नगर परिषद से ध्यान देने की मांग की है। एडवोकेट राजकुमार चौधरी ने शहर में बंदरों व आवारा कुत्तों के बढ़ते उत्पात पर चिंता जताते हुए कार्रवाई करने की मांग की।
सदस्यों ने फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने, पुरानी मंडी से जल महल तक की टूटी सड़क तथा सैन चौक की मरम्मत कराने की मांग भी रखी। साथ ही सीआईए रोड, नई बस्ती और माल टिब्बा मोहल्ले की खराब सीवर व्यवस्था पर जनस्वास्थ्य विभाग को स्थायी समाधान की मांग रखी गई। बैठक का संचालन सचिव प्रो. शिवहरि अग्रवाल ने किया।