फोटो 22पावर लिफ्टिंग में महेंद्रगढ़ जिला का विश्वजीत पदक जीतने के बाद खुशी व्यक्त करते (दाएं
नारनौल। पावर लिफ्टिंग के फेडरेशन कप की इक्विप्ड और अनइक्विप्ड प्रतियोगिता 2 से 6 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश के रेत में चल रही है। इस प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ जिले के खिलाड़ी ने भी पदक जीतने में सफलता हासिल की है।
जिला महेंद्रगढ़ पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव संजय कुमार ने बताया की प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्य के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वहीं हरियाणा के खिलाड़ियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिला महेंद्रगढ़ के खिलाड़ी विश्वजीत ने 74 किलोग्राम भार वर्ग में ओवरऑल में 632.5 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल हासिल किया। वहीं बेंच प्रेस में 142.5 वजन उठाकर गोल्ड मेडल हासिल किया। विश्वजीत ने हरियाणा के साथ-साथ जिला महेंद्रगढ़ का भी नाम रोशन किया। इस मौके पर हरियाणा के महासचिव गोपाल कृष्ण, जिला महेंद्रगढ़ पावरलिफ्टिंग के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बधाई दी।