फोटो नंबर- 21हैंडबॉल मुकाबले में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत-विभाग
- फोटो : अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर कूरेभार मुख्य चौराहे से गुजरते वाहन
नारनौल। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिलास्तरीय ट्रायल के तहत 128 खिलाड़ियों का चयन किया गया। एथलेटिक में होने वाले कई मुकाबलों के लिए सबसे ज्यादा 29 पुरुष व 29 महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया।
वहीं वॉलीबॉल में 12 पुरुष व 12 महिला, 4 पुरुष व 2 महिला, हैंडबॉल में 16 पुरुष व 16 महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया। स्विमिंग में महिला वर्ग में किसी भी खिलाड़ी ने भाग नहीं लिया और केवल 8 पुरुष खिलाड़ियों का चयन किया गया। वहीं बास्केटबॉल में पुरुष व महिला वर्ग में से किसी भी खिलाड़ी ने भाग नहीं लिया।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 13 नवंबर तक अंबाला व पंचकूला में किया जाएगा। पंचकूला में एथलेटिक व बास्केटबॉल और अंबाला में वॉलीबॉल, बैडमिंटन, स्विमिंग और हैंडबॉल के मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा।
वर्जन :
जिलास्तरीय ट्रायल के लिए खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला। गत प्रतियोगिताओं में भी जिले के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा था। उम्मीद है राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी पदक जीत कर खिलाड़ी जिले का नाम रोशन करेंगे।
प्रवीण रंगा, ट्रायल नोडल अधिकारी, नारनौल।