फोटो 21 पवेरा में लिंगानुपात को लेकर रैली निकालते छात्र व स्वास्थ्य विभाग की टीम।संवाद
निजामपुर। खंड के गांव पवेरा में लिंगानुपात सुधार के लिए जागरूकता अभिमान रैली का आयोजन किया गया।
एमपीएचडब्ल्यू विजय ने बताया कि प्रदेश का लिंगानुपात बहुत कम है। उन्होंने लोगों को जागरूक करने के पक्ष में आवाज उठाई ताकि लोगों की लड़कियों के प्रति नकारात्मक मानसिकता का अंत हो सके। उन्होंने महिला पुरुष के लिए समानता की बात की और कहा कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है।
आज की लड़कियां देश के हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही है। जो समस्त महिलाओं के लिए सम्मान एवं गौरव की बात है। इस रैली का आयोजन सरपंच धर्मेंद्र की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर एएनएम शशिबाला, मधु कुमारी, आशा वर्कर सुनीता, कमलेश आंगनबाड़ी वर्कर, हेल्पर, स्कूल के प्रधानाचार्य व अध्यापक तथा गांव के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।