फोटो संख्या:-67 श्री आदर्श रामलीला कमेटी कनीना में रामलीला मंचन की तैयारियां पर चर्चा करते हुए
कनीना। श्री आदर्श रामलीला कमेटी कनीना की ओर से मंगलवार को मंचन की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। कनीना मंडी स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर बैठक में कमेटी के कलाकार निर्देशक मोहन सैनी ने कलाकारों से बातचीत की।
सर्वसम्मति से श्री आदर्श रामलीला कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में मोहित जेलदार को प्रधान व दिनेश यादव को उप प्रधान नियुक्त किया गया। जबकि संरक्षक मंडल में रविंद्र बंसल, बाबूलाल गोयल, संजय गर्ग शामिल हुए।
वहीं कमेटी की ओर से इस बार नए कलाकारों को अवसर देने के लिए वीरवार तक कला का प्रदर्शन कर मंचन में भागीदारी की अपील की है। कमेटी प्रधान मोहित जेलदार ने बताया कि जो भी युवा अभिनय करना चाहता है, वह वीरवार शाम तक मंदिर में आकर अपनी कला का प्रदर्शन कर मंचन में शामिल हो सकता है। कमेटी नव नियुक्त प्रधान मोहित जेलदार ने बताया कि कनीना की ऐतिहासिक रामलीला का 19 सितंबर से मंचन किया जाएगा। पूर्व में अभिनय कर चुके वरिष्ठ कलाकार अब नए कलाकारों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। महेंद्र मित्तल,मास्टर शेरसिंह रोहिल्ला, सुभाष मित्तल व अन्य कलाकार युवा पीढ़ी को मार्गदर्शन दे रहे हैं।