फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर कट के लिए ग्रामीणों ने राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीहमा(नारनौल)। चंडीगढ़-जयपुर एनएच 152-डी के टोल प्लाजा जाट-गुवाना-दुबलाना के पास वाहनों के लिए विशेष कट छोड़ने की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव से गुहार लगाई। इस संबंध में ग्रामीणों ने राज्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

सूबेदार मेजर राजेंद्र दुबलाना, अजीत जाट गुवाना, कामरेड लालचंद गुवानी, एडवोकेट हेमंत सीहमा, राजेश मास्टर, विजय सिंह खतरीपुर, सत्यवान पंच व रोशनलाल शर्मा समेत अन्य ग्रामीणों ने राज्यमंत्री से टोल प्लाजा पर विशेष कट तथा आस-पास के गांवों के वाहनों को टोल टैक्स में छूट दिलाने की मांग की। राज्यमंत्री दुबलाना में बाबा शांतिनाथ मंदिर में बुधवार को भंडारे में पहुंचे।
ग्रामीणों ने राज्यमंत्री के सामने दुबलाना से वाया भौड़ी-जाट गुवाना सड़क मार्ग बनाने, बाबा दाड़ी वाला जोहड़ की चारदीवारी, दुबलाना-सलूनी सड़क मार्ग पक्का कराने, गांव में स्वच्छ जल की व्यवस्था करने व खेल मैदान की चारदीवारी पक्की करने तथा खतरीपुर से सीहमा काकड़ का रोड़ बनवाने की मांग रखी। इस पर राज्यमंत्री ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी मांगें पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा पर कट व टैक्स में वाहनों को छूट के लिए वे केंद्रीय सड़क ऑथोरिटी के अधिकारियों से बात करेंगे। इस मौके पर राज्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को 14 अगस्त को नारनौल में तिरंगा यात्रा में शामिल होने का न्यौता दिया। इस मौके पर दलीप सिंह, भूप सिंह, चेयरमैन दयानंद, सुनील, रणवीर, मनोज, कैलाश, बलबीर, प्रदीप, सभाचंद, सत्यनारायण बोहरा, प्रमोद व अशोक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें