फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से हुई थी पिता-पुत्र की मौत, भड़के ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम

Fri, 03 Nov 2023 11:27 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

गुरुवार दोपहर को धौलेड़ा निवासी विकास अपने 15 वर्षीय बेटे के साथ नारनौल से अपने घर जा रहा था। वह जैसे ही खातोली अहिर के पास पहुंचे तो डंपर चालक ने गलत दिशा में चलते हुए बाइक को टक्कर मार दी। हादसे से मौके पर ही बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क पर बैठे ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल में गुरुवार को डंपर की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत से भड़के ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह दस बजे सड़क जाम कर दी। इस धरने में धौलेड़ा गांव के साथ पांच गांवों के लोग भी धरना स्थल पर पहुंचे। जाम लगाने से रोडवेज बस व अन्य वाहन फंस गए है। धरना करीब सुबह 10 बजे से लगा हुआ है। धरने की सूचना मिलते ही प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीण डंपरों को बंद करने व उन पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन


गुरुवार दोपहर को धौलेड़ा निवासी विकास अपने 15 वर्षीय बेटे के साथ नारनौल से अपने घर जा रहा था। वह जैसे ही खातोली अहिर के पास पहुंचे तो डंपर चालक ने गलत दिशा में चलते हुए बाइक को टक्कर मार दी। हादसे से मौके पर ही बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीण भी घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि तेज गति से चलते डंपरों ने अब तक अनेक परिवार को खत्म कर दिया है, लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसकी वजह से शुक्रवार को 5 गांवों के ग्रामीण एकत्रित हुए और सड़क पर जाम लगा दिया है। अभी ग्रामीण सड़क पर जाम लगा कर बैठे हुए है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें