फोटो संख्या:71- धनौंदा से झाड़ली छितरोली गांव तक अधूरी सड़क छोड़े जाने रोष प्रदर्शन करते ग्रामीण--
कनीना। धनौंदा से झाड़ली छितरोली गांवों को जाने मार्ग के चल रहे नवीनीकरण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री के प्रयोग व अधूरे कार्य को लेकर ग्रामीणों ने रोष-प्रदर्शन किया। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने समाजसेवी ठाकुर अतरलाल के नेतृत्व में झाड़ली बस स्टैंड पर एकत्रित होकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सरपंच प्रतिनिधि सुरेश कुमार, अनिल कुमार पंच, रामनिवास, सतेंद्र बोहरा ने कहा कि सड़क को अनेक स्थानों पर बिना बनाए छोड़ने तथा सड़क निर्माण में गुणवत्ता मानकों का पालन न किए जाने और घटिया सामग्री लगाए जाने के कारण लोगो में भारी रोष है। ठाकुर अतरलाल ने सरकार व जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि चार दिन में अधूरे निर्माण को पूरा नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर प्रवीण शर्मा, ब्रह्मानंद, आशुतोष, अमरचंद, जितेंद्र, मंजीत, कंवर सिंह, पवन, राजबीर, नरेंद्र, औमप्रकाश, अनिल कुमार पंच, रमेश, रतनलाल, रामनिवास, मनीष, कृष्ण मौजूद रहे।