फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महाविद्यालय में अब पांच दिन ऑनलाइन आवेदन के लिए मिलेगा अवसर

Wed, 26 Jun 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटाे संख्या:72- राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़--स्रोत-संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। उच्चतर शिक्षा विभाग ने यूजी कक्षा में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पांच दिन ओर बढ़ाकर विद्यार्थियों को एक ओर अवसर प्रदान किया है। महाविद्यालय में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 2 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। महेंद्रगढ़ में पांच महाविद्यालयों में 4740 सीट पर 6149 आवेदन प्राप्त हाे चुके हैं।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय के नोडल अधिकारी प्रो. विजय यादव ने बताया कि पांच कोर्सों में 1280 सीट पर 2268 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से 690 विद्यार्थियों ने महाविद्यालयों को पहली पसंद के रूप में आवेदन किया है। 631 आवेदनों का सत्यापन किया जा चुका है। 59 आवेदन अभी लंबित हैं। 10 आवेदन पर त्रुटियां मिली हैं। बीए में 600 सीट पर 1219 आवेदन, बीकॉम में 80 सीट पर 135 आवेदन, बीसीए में 40 सीट पर 295 आवेदन, बीएससी लाइफ साइंस 160 सीट पर 221 आवेदन, बीएससी फिजिकल साइंस में 400 सीट पर 510 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
राजकीय महिला महाविद्यालय के नोडल अधिकारी प्रो. मक्खन सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में 1080 सीट पर 1214 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें 525 छात्राओं ने महाविद्यालय को पहली पसंद के रूप में, 464 आवेदन का सत्यापन, 61 आवेदन लंबित तथा 2 आवेदनों पर त्रुटियां हैं। बीए की 720 सीट पर 711 आवेदन, बीए ऑनर्स की 40 सीट पर 18 आवेदन, बीकॉम की 160 सीट पर 90 आवेदन, बीएससी लाइफ साइंस की 80 सीट पर 187 ओवदन, बीएससी फिजिकल साइंस की 80 सीट 0 पर 228 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

सतनाली महाविद्यालय के नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय के 700 सीट पर 912 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। 499 विद्यार्थियों ने महाविद्यालय को पहली पसंद के रूप में आवेदन किया है। 463 आवेदन का सत्यापन किया जा चुका है। 36 आवेदन लंबित किया जा चुका है। 12 आवेदनों पर आब्जेक्शन लगाया हुआ है। उन्होंने बताया कि बीए की 380 सीट पर 681आवेदन, बीकॉम में 80 सीट पर 39 आवेदन, बीएससी लाइफ साइंस 60 सीट पर 73 आवेदन, बीएससी फिजिकल साइंस में 180 सीट पर 149 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
कॉलेज की 1200 सीट पर अब तक 1408 आवेदन
कनीना। कनीना के राजकीय महाविद्यालय में स्नातक स्तर तक दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया चल रही है। विभाग की ओर से आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ा दी गई है। अभी तक कनीना के दोनों महाविद्यालयों में 1680 सीट पर 1755 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। कनीना के राजकीय महाविद्यालय के प्रवेश नोडल अधिकारी डाॅ. विनोद यादव व प्राचार्य डाॅ. सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 1200 सीट पर 1408 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। बीए की 640 सीट पर 890 आवेदन आ चुके हैं। बीकाम की 160 सीट पर 93 आवेदन प्राप्त हुए, बीएससी लाइफ साइंस की 80 सीट पर 115 आवेदन प्राप्त हुए। जबकि बीएससी फिजिकल साइंस के 320 सीट पर 310 आवेदन प्राप्त हुए हैं। राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हाणी के प्राचार्य डाॅ. विक्रम सिंह ने बताया कि उनके यहां 480 सीट पर 347 आवेदन मिले हैं, जिनमें बीए की 240 सीट पर 223 आवेदन मिले हैं। बीकाॅम की 40 सीट पर 30 आवेदन मिले हैं। बीएससी लाइफ साइंस की 80 सीट पर 94 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें