फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पेड़ों की अवैध कटाई से ग्रामीणों में आक्रोश

Tue, 08 Apr 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-02नांगल चौधरी के गांव बामनवास में काटे गए हरे पेड़। संवाद
विज्ञापन
नांगल चौधरी। गांव बामनवास खेता में पेड़ों की अवैध कटाई से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारी को सरपंच के खिलाफ शिकायत दी थी।
विज्ञापन

इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कांटे गए पेड़ों की सूची तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी है। शिकायतकर्ता सचिन कुमार ने बताया कि चकबंदी के दौरान गांव से खेतों में जाने के लिए रास्ते अलॉट किए गए थे। इसके बाद कुछ साल पहले मेड़ पर पौधरोपण किया गया था। इनमें से अधिकांश पौधे पेड़ बन चुके हैं। सचिन कुमार ने बताया कि रास्ते को पक्का करने के लिए जेसीबी से हरे पेड़ों को उखाड़ा गया है। इसके लिए वन विभाग द्वारा अनुमति भी नहीं ली गई है।
विज्ञापन

वहीं रेंज अधिकारी वन विभाग रजनीश यादव का कहना है कि बामनवास खेता में पेड़ काटने का मामला संज्ञान में नहीं है। ना ही पंचायत ने पेड़ काटने की कोई अनुमति ली है। मौका निरीक्षण के दौरान तीन हरे पेड़ों की कटाई मिली है। आरोपी ठेकेदार के खिलाफ चालान काटकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस संबंध में सरपंच से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन मोबाइल बंद होने के कारण बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें