फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अंडरपास की मांग पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, विधायक की गाड़ी रोकी

विज्ञापन
फोटो संख्या:73- गांव पाली बस अड्डे पर विधायक कंवर सिंह यादव का विरोध जताने के बाद विधायक से बात
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जेरपुर-पाली रेलवे स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पाली बस अड्डे पर ग्रामीणों ने विधायक कंवर सिंह यादव की गाड़ी रोककर विरोध जताया और जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी कि 15 दिन में अंडरपास का काम धरातल पर शुरू नहीं हुआ तो रेल का चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन

दोपहर बाद विधायक कंवर सिंह यादव भुर्जट से ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। ग्रामीणों ने पाली बस अड्डे के पास उनकी गाड़ी रुकवा ली। विधायक के गाड़ी से उतरने के बाद ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान विधायक और ग्रामीणों के बीच तीखी बहस भी हुई।
पाली के सरपंच देशराज फौजी ने कहा कि चुनाव के दौरान ग्रामीणों ने विधायक का साथ दिया था लेकिन अब क्षेत्र की समस्या को लेकर उन्हें समय नहीं मिल रहा। उन्होंने विधायक से विधानसभा में अंडरपास का मुद्दा उठाकर बजट स्वीकृत करवाने की मांग की।
विज्ञापन

समाजसेवी बलवान फौजी ने कहा कि 10 सितंबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो 11 सितंबर को पालड़ी पनिहारा में प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इसके बाद आसपास के गांवों में जनसंपर्क कर 17 सितंबर को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विरोध की रणनीति बनाई जाएगी। प्रदर्शन में विभिन्न गांवों के सरपंच, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
30 से 40 गांवों को मिलेगा लाभ
सरपंच देशराज सिंह और जेरपुर की सरपंच लीलावती ने रेलवे अधिकारियों के नाम एसएसई कपिल देव सिंह को मांग पत्र सौंपा। सरपंच ने बताया कि अंडरपास बनने से जेरपुर, पाली सहित करीब 30 से 40 गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। जेरपुर और पाली के दोनों ओर लोक निर्माण विभाग ने करीब 18 फुट चौड़ी पक्की सड़क बनाई है लेकिन बीच में रेलवे स्टेशन और लाइन होने से दोनों सड़कें आपस में नहीं जुड़ पा रही हैं। ग्रामीणों को लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ता है।

फोटो संख्या:73- गांव पाली बस अड्डे पर विधायक कंवर सिंह यादव का विरोध जताने के बाद विधायक से बात

फोटो संख्या:73- गांव पाली बस अड्डे पर विधायक कंवर सिंह यादव का विरोध जताने के बाद विधायक से बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें