फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राधे-राधे के जयकारों से गूंजा चौधरियान

विज्ञापन
फोटो नंबर-04प्रभात फेरी के दौरान भजनों पर झूमते संस्था के सदस्य। स्रोत: संस्था
विज्ञापन
नारनौल। श्री राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन की ओर से रविवार को मोहल्ला चौधरियान से प्रभात फेरी निकाली गई। यजमान अनुप चौधरी ने परिवार के साथ ठाकुर जी की आरती कर शुभारंभ किया। ढोल-मंजीरों की धुन पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने राधे-राधे का संकीर्तन किया। बच्चे, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग भक्ति में झूमते नजर आए। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया। महिलाओं ने भजन-कीर्तन और नृत्य किया। संगठन ने गोसेवा का संदेश भी दिया। अंत में आरती के बाद प्रसाद बांटा गया। अनुप चौधरी ने कहा- प्रभात फेरी से श्रद्धालुओं में भक्ति और सेवा भावना मजबूत होती है। संगठन ने बताया कि 4 सितंबर को जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें