फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लूटंग वायरस का अब वैक्सीन के जरिए होगा उपचार

विज्ञापन
vaccine animals due to acciden - फोटो : Narnol
विज्ञापन
बीस साल के रिर्सच के बाद खुुर वाले पशुओं में ब्लूटंग वायरस से होने वाली बीमारियों का अब वैक्सीन से उपचार हो सकेगा। लाला लाजपतराय पशुचिकित्सा एवं पशुविज्ञान विश्वविद्यालय की डॉ. मीनाक्षी ने अपनी रिसर्च में इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में भारतीय जीवाणुतत्ववेत्त संगठन (एएमआई) के 60वें वार्षिक सम्मेलन में चार दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में शिरकत करने आई डॉ. मीनाक्षी ने बताया कि खुर वाले जानवरों में होने वाले गंभीर रोग से निजात पाने के लिए वैक्सीन विकसित की है। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन खुर वाले जानवरों में होने वाले ब्लूटंग रोग के इलाज में बेहद कारगर है। यह बाजार में आसानी से उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि यह खोज आमजन के लिए बेहद कारगर है। इस तरह के प्रयासों से न सिर्फ पशुओं की जान बचाने में अपितु ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिलेगा। डॉ. मीनाक्षी ने कहा कि पशुओं की बीमारियों पर सूक्ष्म जीवों का असर होता है। सूक्ष्म जीव के जरिए ही बीमारियों को काबू भी किया जा सकता है। दरअसल माइक्रो बायोलॉजी से ही जीवन की उत्पति पर काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें