फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अनाज मंडी में बाजरे की खरीद शुरू नहीं होने पर हंगामा, दो बार की तालाबंदी

Mon, 25 Sep 2023 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। शहर की पुरानी अनाज मंडी में बाजरे की खरीद शुरू नहीं होने पर किसानों ने हंगामा कर दिया और दोबारा मंडी गेट पर ताला लगा दिया। हैफेड मैनेजर का कहना था कि किसान ट्रैक्टर खाली कर बाजरा फड पर उतारें, अगर बाजरे की गुणवत्ता ठीक मिली तो ही उनका बाजरा खरीदा जाएगा। इससे पर किसानों ने अपना विरोध जताया। किसानों का कहना था कि गुणवत्ता चेक करनी है तो ट्रैक्टर के अंदर ही कर लें, अगर सैंपल फेल हो गया तो उनको वापस बाजरा लोड करना पड़ेगा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मार्केट कमेटी की सचिव नुकुल यादव ने आश्वासन दिया कि सबका बाजरा खरीदा जाएगा, वो गेट खोल दें। उनके आश्वासन के बाद किसानों ने गेट खोल दिया। उसके बाद बारिश शुरू हो गई जिससे मात्र 30 क्विंवटल बाजरा खरीदा गया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह आठ बजे से किसान अपना बाजरा लेकर आना शुरू हो गए थे। दोपहर तक लगभग 200 किसान करीब 3 हजार क्विंटल बाजरा लेकर किसान पहुंच चुके थे। मंडी की व्यवस्था ठीक ना होने के कारण पूरे बाजार में ट्रैक्टरों की लाइन लग गई थी। लगभग 11:30 बजे किसानों ने मंडी गेट का ताला लगा दिया। इसके बाद मंडी व्यापारियों के समझाने के बाद 15 मिनट बाद ही ताला खोल दिया। लगभग दो घंटे इंतजार करने के बाद भी खरीद शुरू नहीं हुई तो किसानों ने 2:00 बजे फिर तालाबंदी कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मंडी सुपरवाइजर सतीश कुमार, सचिव मुकुल यादव, हैफेड मैनेजर वीरेंद्र सिंह, सिटी थाना प्रभारी कमलदीप राणा, मार्केटिंग सोसाइटी इंचार्ज भरपूर तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। नुकुल यादव के आश्वासन के बाद तालाबंद खोली गई। साढ़े तीन बजे तक मात्र 30 क्विंटल बाजरा खरीदा गया था। उसके बाद बारिश से फड खराब होने की वजह से खरीद रोक दी गई थी।

बारिश से फसल को बचाने के लिए नहीं थी व्यवस्था
लगभग साढ़े तीन बजे कनीना में मौसम खराब होने की वजह से बारिश शुरू हो गई। फसलों ढकने के लिए हैफेड एजेंसी और मार्केट कमेटी की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। किसान अपने तिरपाल स्वयं लेकर आए थे इससे उन्होंने अपनी फसल को ढक लिया। इसके अलावा व्यापारियों के पास भी तिरपाल की व्यवस्था थी, उन्होंने भी फसल को ढकने में किसान की मदद की।
विज्ञापन

आज से होगी चेलावास मंडी में खरीद
मार्केट कमेटी सचिव नकूल यादव ने बताया कि पुरानी अनाज मंडी में पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं होने के कारण खरीद की जगह बदल दी है। उन्होंने बताया कि पुरानी मंडी में टीन शेड और पर्याप्त जगह नहीं होने की वजह से दिक्कत आ रही है। इसलिए मंगलवार से बाजरे की खरीद नई अनाज मंडी चेलावास में होगी।
30 तक होगी कॉमर्शियल खरीद
मंडी सुपरवाइजर सतीश ने बताया कि तकरीबन 200 किसानों के ई खरीद के माध्यम से टोकन काटे गए हैं। वर्तमान में कनीना मंडी में 2200 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बाजरे खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि 300 रुपये भावांतर योजना के किसानों के सीधे खाते में आएंगे। मंडी में 30 क्विंटल की ही खरीद हो पाई है। उन्होंने बताया कि कॉमर्शियल खरीद का समय 30 तारीख तक है। उसके बाद सामान्य खरीद शुरू हो जाएगी।
मंडी में सुलभ शौचालय में नहीं है सफाई


किसानों ने बताया कि मंडी में बने हुए सुलभ शौचालय में सफाई नहीं है जबकि कनीना में नगर पालिका व मंडी दोनों का कार्य है मंडी के गेट पर बने हुए सुलभ शौचालय में कूड़ा पड़ा हुआ है। साफ सफाई न होने के कारण किसानों में रोष है।

आज कुछ कारणों की वजह से खरीद शुरू नहीं हो पाई थी। बाद में हमने मौके पर जाकर खरीद शुरू करवा दी थी। पुरानी मंडी में जगह नहीं होने की वजह से चेलावास मंडी में खरीद शुरू करवाई जाएगी। - नुकुल यादव, मार्केट कमेटी सचिव, कनीना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें