फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. एसआर रंगनाथन स्मृति में सालभर हकेविवि करेंगा विभिन्न आयोजन

विज्ञापन
हकेंविवि में आयोजित विशेष व्याख्यान को संबोधित करते कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में पद्मश्री डॉ. एसआर रंगनाथन की पुण्यतिथि के अवसर एक वर्षीय विशेष आयोजन की शृंखला शुरू की जाएगी। वर्ष 2022 में रंगनाथन की पुण्यतिथि के 50 वर्ष पूर्ण होने पर विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग 27 सिंतबर 2022 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कराने की घोषणा की है।
विज्ञापन

डॉ. एसआर रंगनाथन के साथ कार्य करने की अंतर्दृष्टि पर आयोजित व्याख्यान में विशेषज्ञ वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त अध्यक्ष, ब्रिटिश काउंसिल लाइब्रेरीज इन इंडिया पी जयराजन थे। मुख्य अतिथि डॉ. अल्बीना क्रीम्सकाया, जो कि इफला (जो कि पुस्तकालय संघों एवं संस्थाओं का एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है) की शिक्षा एवं प्रशिक्षण अनुभाग की मुखिया है, कार्यक्रम में उपस्थित रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि पुस्तकालय हमेशा से ही प्रासंगिक है। आज के आधुनिक समय में पुस्तकालयों का स्वरूप बदल रहा है। बदलते हुए सूचना स्रोत, पाठकों एवं शोधकर्ताओं की बदलती हुई आवश्यकताओं के अनुरूप ही पुस्तकालय सेवा प्रदान करने के तरीकों को अपनाने की आवश्यकता है। पुस्तकालय शिक्षा मे बदलाव जरूरी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ता पी. जयराजन ने बताया कि वह जब युवा थे तो उन्हें भी डॉ. एस. आर. रंगनाथन के साथ कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कई वर्षों तक रंगनाथन के साथ कार्य किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि डॉ. अल्बीना क्रीम्सकाया ने डॉ. रंगनाथन का रूसी पुस्तकालयों एवं पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान शिक्षा पर अपने विचार साझा किए। विभागाध्यक्ष प्रो. दिनेश कुमार गुप्ता ने पूरे वर्ष चलने वाले इस कार्यक्रम के प्रारूप को सभी के साथ साझा किया। इस अवसर पर प्रो. नीलम सांगवान, डॉ. संतोष सहित विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक, विभाग अध्यक्ष एवं अधिष्ठाता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें