अंडरपास निर्माण को पूरा करने की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना 235वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता समाज सेविका शकुंतला शर्मा ने की। वहीं संचालन आशा नेहरा ने किया।
डॉ. राजेंद्र प्रसाद खरब ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर सरसिया से फोन पर बातचीत हुई है, उन्होंने आश्वासन दिया है कि उत्तर दिशा में शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक पोल व पेयजल पाइप लाइन के शिफ्ट नही होने से कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। समिति ने दक्षिणी हरियाणा विद्युत वितरण बिजली विभाग व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से जनहित में खंभे व पेयजल पाइपलाइन को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर लेने का आग्रह किया है। धरने पर सामाजिक कार्यकर्ता मास्टर सूबे सिंह, हनुमान शर्मा, समाज सेविका शकुंतला शर्मा, आशा नेहरा, राजाराम, इंद्रजीत आदि उपस्थित थे।