फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से ग्राहकों के पैसे चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बाजार में दुकानों से ग्राहकों के पैसे चुराने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को काबू किया है। जिसके पास से पुलिस ने चोरी किए हुए पैसे बरामद किए है। पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नारनौल बाजार में कपड़े के एक व्यापारी ने शिकायत दर्ज करवाई थी की दो महिलाओं ने उसकी दुकान पर आई और अन्य ग्राहकों के बैग काटकर पैसे निकाल लिये। व्यापारी ने बताया कि उसकी दुकान पर उक्त दोनों महिलाएं मुंह पर कपड़ा बांधकर आई और दुकान में बैठे अन्य ग्राहकों के साथ बैठ गई। कुछ समय बाद एक ग्राहक ने देखा की उसका थैला कटा हुआ है। इस पर दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई तो पाया कि उक्त दोनों महिलाओं ने थैला काटकर उसमें से पैसे निकाल लिये। इसके बाद दुकानदार ने मौके पर पुलिस बुलाकर महिलाओं को उनके हवाले कर दिया। पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिलाओं से पूछताछ करते हुए पता लगाया कि दोनों महिलाएं बहने है और अलवर राजस्थान की रहने वाली है। पुलिस ने महिलाओं से पूछताछ करते हुए करीब 700 रुपये नकद बरामद किए। महिलाओं को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें