फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के दो संदिग्ध मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना वायरस के दो संदिग्ध मरीज सामने आए हैं। दोनों को नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों ने दोनों के सैंपल लेकर रोहतक पीजीआई जांच के लिए भेज दिया है। दोनों पर डॉक्टरों की टीम नजर रखे है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मामला साफ होगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले के दो युवकों को सर्दी-जुकाम, बुखार के साथ गले में खरास की शिकायत है। जिसके बाद दोनों को एहतियात के तौर पर जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में सोमवार दोपहर में भर्ती किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों को अलग-अलग कमरों में रखा गया है।
जानकारी के अनुसार नारनौल शहर का रहने वाला एक युवक केरल में एक निजी कंपनी में काम करता है। 24 मार्च को अस्पताल के फ्लू कार्नर में जांच कराया था। इस दौरान उसे हेल्थ संबंधी कोई शिकायत नहीं थी। अब सर्दी, बुखार व गले में खरास की शिकायत है। ऐसे में उसे जीएच में भर्ती कर डॉक्टरों की निगरानी में रखा जा रहा है। केरल से आने के कारण डॉक्टर उसपर नजर रखे हैं।
विज्ञापन

दूसरा युवक करीब 20-25 दिन पहले गुरुग्राम से आया था। युवक सोमवार को फ्लू कार्नर में जांच के लिए आया था। उसे भी सर्दी-खांसी, जुकाम, गले में खरास व बुखार की शिकायत थी। ऐसे में डॉक्टरों ने सावधानी बरतते हुए उसे भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है। हालांकि दोनों की ट्रैवल हिस्ट्री विदेश की नहीं है। ऐसे में जांच रिपोर्ट का इंतजार है। मंगलवार को रिपोर्ट आने की उम्मीद है। सीएमओ ने कहा कि कोरोना वायरस से 100 में से 80 मरीज बिल्कुल स्वथ्य हो जाते हैं। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है।
विभाग ने सर्तकता बढ़ाई
दो संदिग्ध मरीज आने के बाद विभाग ने दोनों के परिवार समेत अन्य जानकारी लेने में जुट गया है। जिससे पूरे मामले को कंट्रोल किया जा सके। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दोनों की रिपोर्ट आने के बाद अगला कदम उठाया जाएगा। विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है।
79 होम क्वारंटीन
जिले में विदेश व बाहर से आए 79 लोगों को होम क्वारंटीन में रखा गया है। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में अभी तक 87 ऐसे लोग थे जो विदेश व अन्य जगहों से लौटे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को 14 दिन पूरा करने के बाद उन्हें होम क्वारंटीन से छूट मिल रही है। फिर भी इन पर विभाग की नजर है।
कोरोना वायरस के दो संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर पीजीआई रोहतक जांच के लिए भेजा गया है। दोनों को आइसोलेशन के अलग-अलग कमरों में रखा गया है। डॉक्टरों की टीम दोनों पर नजर बनाए हैं।
विज्ञापन

- डॉ. राजेश कुमार, डिप्टी एमएस,जीएच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें