फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल को मिलेंगी पांच वेंटिलेटर मशीनें

विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में पर्ची बनवाती महिलाएं। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल को पांच वेंटिलेटर मशीनें मिलने वाली हैं। इसे देखते हुए जीएच प्रबंधन ने आईसीयू वार्ड बनाने की तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए सात लाख रुपये का उपकरण खरीदे जा रहा हैं। जिससे वेंटिलेटर मशीनें मिलने पर आईसीयू वार्ड को सेटअप किया जा सके। दूसरी ओर अस्पताल में दस लाख रुपये के अन्य सामान भी खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएम डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा पांच वेंटिलेटर मशीनें उपलब्ध कराई जानी हैं। इसे देखते हुए अस्पताल में तैयारियां की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसमें तीन वेंटिलेटर मशीनें सामान्य के लिए जबकि दो बच्चों के लिए होगी। डॉ. राजेश ने बताया कि आईसीयू वार्ड का पूरा सेटअप तैयार किया जाएगा। इसके लिए 24 घंटे आक्सीजन गैस और पूरा वार्ड वातनुकूलित होगा। साथ ही मशीन के लिए मॉनिटर, ईसीजी मशीन, एबीजेएस मशीन समेत अन्य उपकरण जरूरी हैं। डॉ. राजेश ने बताया कि सभी सामानों की लिस्ट तैयार कर ली गई है। एक-दो दिन में सामान उपलब्ध हो जाएगा ताकि वेंटिलेटर मशीनें उपलब्ध होने पर आईसीयू वार्ड सेटअप किया जा सके। दूसरी ओर अस्पताल के लिए कोरोना वायरस को देखते हुए जरूरी सामान लेना है। करीब दस लाख रुपये के सामान लेने की तैयारी है। इसके लिए लिस्ट बनाकर सीएमओ को भेजी जा चुकी है। दस लाख रुपये की खरीद सीएमओ ऑफिस के जरिए होगी। बता दें कि महेंद्रगढ़-भिवानी के सांसद धर्मवीर सिंह ने जिले के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। यह पैसा स्वास्थ्य विभाग को मिल गया है। इसी पैसे में से सात लाख रुपये के आईसीयू के लिए उपकरण लेने की तैयारी है। जिला अस्पताल में वेंटिलेटर होने से कोरोना वायरस के मरीजों के उपचार में राहत मिलेगी। दूसरी ओर अब गंभीर मरीज भी जीएच में भर्ती हो सकेंगे। उन्हें रेफर नहीं करना होगा।
फ्लू कार्नर में 149 मरीजों की हुई स्क्रीनिंग
नारनौल। जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार को फ्लू कार्नर में 149 मरीजों की जांच हुई। अस्पताल में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों के लिए अलग से ओपीडी चल रही है। जिससे कोरोना के संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग की जा सके। हालांकि अभी तक जिले में स्क्रीनिंग के दौरान कोई कोरोना का संदिग्ध मरीज नहीं मिला है। जीएच के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि फ्लू कार्नर में सुबह दो डॉक्टरों की ड्यूटी है। शाम को एक डॉक्टर रहता है। उन्होंने बताया कि जीएच में महिलाओं व बच्चों की ओपीडी चल रही है। जीएच में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। हर मरीज एक-एक मीटर की दूरी पर रहता है। यह व्यवस्था पर्ची बनवाने, डॉक्टर को दिखाने व दवा लेने के साथ हर जगह लागू है। उन्होंने बताया कि अस्पताल को सुबह-शाम के अलावा दोपहर में भी सेनिटाइज किया जा रहा है। अस्पताल में आने वाले सभी लोगों को भी सेनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें