फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मॉडल स्कूल के दो विद्यार्थिर्यों को मिलेगी जेईई मेंस व आईआईटी की कोचिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सुपर 100 योजना के तहत राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के दो विद्यार्थी कुरुक्षेत्र में जेईई मेंस व आईआईटी की कोचिंग करेंगे। दोनों विद्यार्थी अगले माह कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होंगे। अब तक विद्यालय के 20 से अधिक विद्यार्थी का चयन हो चुका है।
विज्ञापन

राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के प्राचार्य सुनील गोरा ने बताया कि सुपर 100 योजना का उद्देश्य सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण कोचिंग उपलब्ध कराना है।
चयनित विद्यार्थियों को अब अनुभवी शिक्षकों की ओर से आईआईटी-जेईई परीक्षा की विशेष तैयारी करवाई जाएगी। साथ ही अध्ययन सामग्री, टेस्ट सीरीज और नियमित मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों ने कहा कि उनका लक्ष्य आईआईटी में प्रवेश लेकर इंजीनियर बनना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मई माह में सुपर-100 कार्यक्रम के तहत वर्ष 2026-28 बैच के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम जारी किया गया था। जिले से लेवल-2 की कुल 57 विद्यार्थियों में से 19 विद्यार्थियों की लेवल-1 परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इनमें से 19 विद्यार्थियों ने लेवल-2 परीक्षा में सफलता हासिल कर अंतिम चयन प्राप्त किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें