फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: इसरो की एक्सपोजर विजिट पर गए महेंद्रगढ़ के दो विद्यार्थी

विज्ञापन
फोटो नंबर-18हैदराबाद में एक्सपोजर विजिट के दौरान मौजूद छात्रों का दल। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
नारनौल। सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को विज्ञान और अंतरिक्ष तकनीक की जानकारी देने के लिए विशेष पहल की गई है। इसके तहत महेंद्रगढ़ जिले के दो विद्यार्थियों का चयन इसरो की एक्सपोजर विजिट के लिए हुआ है।
विज्ञापन

हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (एचएसएसपीपी) और समग्र शिक्षा हरियाणा की ओर से 12 से 18 नवंबर तक हैदराबाद में सात दिवसीय भ्रमण आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के 46 विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें 25 छात्राएं और 21 छात्र हैं।
विद्यार्थियों को चंद्रयान, मंगलयान, गगनयान और आदित्य एल-1 जैसे अंतरिक्ष अभियानों की जानकारी भी दी जाएगी। इसके अलावा रॉकेट प्रक्षेपण, उपग्रह नियंत्रण और रिमोट सेंसिंग तकनीक के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के साथ पांच अनुभवी रिसोर्स पर्सन भी गए हैं। इनमें महेंद्रगढ़ के जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविंद्र कुमार और डॉ. योगेंद्र शामिल हैं। एचएसएसपीपी के एसपीडी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि किताबी पढ़ाई के साथ व्यावहारिक जानकारी भी जरूरी है। इससे बच्चों में वैज्ञानिक सोच और नई चीजें सीखने की रुचि बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें