फोटो नंबर-17पत्रकारों से बातचीत करते श्री कृष्णा यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश यादव
नारनौल। रेजांगला युद्ध में शहीद हुए वीर अहीर सैनिकों की याद में 18 नवंबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में रेजांगला शौर्य दिवस समारोह आयोजित होगा। श्री कृष्णा यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश यादव ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में केंद्र सरकार से शहीदों की स्मृति में राष्ट्रीय शौर्य स्थल ''अहीरधाम'' बनाने और उनकी वीरगाथा को स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की जाएगी। समारोह की अध्यक्षता हरियाणा विधानसभा की पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव करेंगी। इसमें कई सांसद, विधायक और राजनीतिक व सामाजिक हस्तियां शामिल होंगी। महासभा के पदाधिकारियों ने लोगों से समारोह में पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि देने की अपील की। संवाद