पुलिस ने शराब सहित दो आरोपियों को काबू कर 228 बोतल बरामद की है। पुलिस टीम ने शहर के सतनाली चौक से बोलेरो गाड़ी में अवैध रूप से शराब भरकर ले जाने के आरोप में दो लोगों को भी काबू किया है। आरोपियों की पहचान नरेंद्र उर्फ धोलिया निवासी मालड़ा बास और अजय निवासी सेहलंग के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर महेंद्रगढ़ में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को गश्त के समय सूचना मिली थी कि नारनौल की तरफ बोलेरो गाड़ी में अवैध शराब भरकर मालड़ा बास की तरफ जाएगी। पुलिस ने नाकाबंदी कर जांच शुरू की तो सतनाली मोड़ पर नारनौल की तरफ से एक बोलेरो गाड़ी आती हुई दिखाई दी। टीम द्वारा रुकवाकर जांच की गई तो 120 बोतल अंग्रेजी शराब और 108 बोतल देसी शराब की बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया और अवैध शराब को जब्त कर लिया।