फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वन विभाग के दो कर्मियों को पीटा, एफआईआर दर्ज

Sun, 07 Dec 2025 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शेखपुरा गांव में अवैध लकड़ी की जांच को दौरान वन विभाग के कर्मचारियों को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने वन राजिक अधिकारी रविंद्र की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

वन राजिक अधिकारी ने बताया कि गांव शेखपुरा निवासी रूपचंद के खिलाफ उसके घर के पास खाली पड़े प्लॉट में अवैध रूप से शीशम, रोहिडा सहित अन्य प्रजातियों की लकड़ी एकत्र किए जाने की जांच चल रही थी। वन विभाग की ओर से रूपचंद को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि जांच पूरी होने तक वह उक्त लकड़ी में किसी प्रकार की छेड़छाड़ न करे।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार सायं विभाग को सूचना मिली कि रूपचंद ने अवैध रूप से जमा की गई लकड़ी को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर खुर्द-बुर्द किया जा रहा है। सूचना मिलते ही वन रक्षक प्रवीण कुमार व चौकीदार रामौतार मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचते ही रूपचंद, उसके भाई, बेटे (नाम अज्ञात) और परिवार की महिलाओं ने मिलकर दोनों वन कर्मचारियों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

वन राजिक अधिकारी ने इस घटना को सरकारी कार्य में बाधा, सरकारी संपत्ति से छेड़छाड़ व सरकारी कर्मचारियों पर हमला बताया है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें