फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम बदलते ही अधिकतम तापमान दो डिग्री की गिरावट, दिनभर छाए रहे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम ने शुक्रवार से फिर करवट बदली है और आसमान में दिनभर बादल छाए रहने के सायं को कुछ बूंदे भी गिरी। जिससे किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटी है। करीब दस दिन से तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने से किसान चिंतित थे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 11 दिसंबर रात्रि व 12 दिसंबर को बीच-बीच में बादल व गरजचमक व हवाओं के साथ कहीं कही बूंदाबांदी या हल्की बारिश संभावित है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.08 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

एक दिसंबर के बाद तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने से गर्मी का अहसास हो रहा था। दिन में सूर्यदेव की चमक भी तेज होने के कारण अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पार कर चुका था। तापमान बढ़ने से किसानों की फसलों को काफी नुकसान हो रहा था। किसानों का कहना है कि तापमान बढ़ने से सरसों व गेहूं की फसल में फुटाव नहीं हो रहा था। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने से किसानों को बारिश के आसार दिखाई देने से उनके चेहरों पर मुस्कान लौट आई। क्षेत्र में 12 नवंबर को हल्की बूंदाबांदी हुई थी। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। इसके बाद बारिश नहीं होने से तापमान में बढ़ोतरी व बारिश नहीं होने से किसान चिंतित थे। बादल छाने से शुक्रवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। दिनभर बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में गिरावट 2.2 डिग्री के गिरावट के साथ 26.08 डिग्री, वहीं न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट के साथ 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। िकुछ जगहों पर बूंदाबादी भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें