फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट लेकर सवार हुए दो लोगों ने रिवॉल्वर दिखाकर गाड़ी छीनी, जाते हुए पैर में गोली मार गए

विज्ञापन
विज्ञापन
लिफ्ट लेकर गाड़ी में सवार हुए दो लोगों ने गाड़ी मालिक को रिवॉल्वर दिखाकर गाड़ी छीन ली। गाड़ी मालिक को जबरदस्ती नीचे उतार दिया। जब गाड़ी मालिक ने इसका विरोध किया तो लुटेरों ने उसे गोली मार दी। इसके बाद लुटेरे गाड़ी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने गाड़ी के मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव डालनवास निवासी अनिल वीरवार देर रात अपनी ब्रेजा गाड़ी में सवार होकर कनीना के रास्ते डालनवास जा रहा था। वह कादिपुर में टूल मशीन बेचने का काम करता है। देर रात जब वह कनीना बस स्टैंड के सामने पहुंचा तो वहा खड़े दो लोगों ने उसे लिफ्ट मांगी। अनिल ने मानवता के नाते गाड़ी रोक ली। दोनों लोगों ने कहा कि उन्हें महेंद्रगढ़ तक जाना है। रात अधिक होने के कारण दूसरा कोई वाहन नहीं मिल रहा। अगर आप लिफ्ट दें तो घर पहुंच जाएंगे। अनिल ने दोनों को गाड़ी में बैठा लिया। एक व्यक्ति अगली सीट पर बैठ गया जबकि दूसरा पीछे की सीट पर बैठ गया। पीड़ित अनिल ने अपनी शिकायत में बताया कि गुढ़ा गांव से कुछ आगे इन लोगों ने गाली- गलौज शुरू कर दी। अगली सीट पर बैठे युवक ने हैंड ब्रेक खींच कर गाड़ी रोकने की कोशिश की। अनिल ने उनका विरोध किया। इसी दौरान पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति ने रिवॉल्वर दिखाते हुए अनिल को गाड़ी रोकने के लिए कहा। अनिल ने गाड़ी रोकी तो दोनों लोगों ने उसे जबरन नीचे उतार दिया। अनिल ने विरोध किया तो पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति ने फायर कर दिया। जिसमें अनिल की जांघ पर गोली लगी। गोली लगने के बाद अनिल मौके पर ही गिर गया। इसके बाद दोनों गाड़ी को लेकर फरार हो गए। किसी राहगीर कि मदद से 100 नंबर पर फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल अनिल को कनीना के उप नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। अनिल ने बताया कि गाड़ी में उनके जरूरी कागजात एवं फोन आदि अज्ञात लुटेरे ले भागे। पीड़ित के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
वर्जन
सूचना के बाद तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। रात के समय ही सभी नाकों पर वीटी करा दी गई थी। लुटेरों को पकड़ने के लिए तीन टीमों का गठन कर दिया है। जल्द ही लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनय कुमार, थाना प्रभारी, कनीना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें