फोटो संख्या:53- डॉ.भीमराव आंबेडकर भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधायक कंवर सिंह यादव-
महेंद्रगढ़। भाजपा की ओर से 18 मई को पीजी कॉलेज मैदान में होने वाली धन्यवाद रैली को लेकर बुधवार को आंबेडकर भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। बैठक के दौरान विधायक कंवर सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार महेंद्रगढ़ में आगमन पर क्षेत्र के लोगों को इंतजार है। सभी कार्यकर्ताओं से रैली को सफल बनाने के लिए जिम्मेवारियां निर्धारित की गई हैं। रैली के दिन जिले के प्रत्येक गांव से दो-दो बसें भेजी जाएंगी। उन्होंने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष अपने अंतर्गत आने वाले गांव-गांव पहुंचकर लोगों को धन्यवाद रैली का निमंत्रण दें।
इस अवसर पर पवन खैरवाल, संदीप यादव, सुधीर दीवान, अशोक यादव, संदीप बचीनी, दीपिका, राहुल खातोद, संदीप मालड़ा, योगेश शास्त्री डिगरोता, विनोद तवंर पाली, कृष्ण ठेकेदार, अविनाश डाबला, चंद्रकला खातौद, डॉ. नरेश तंवर, रणधीर आदलपुर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।