अटेली बहरोड़ सड़क मार्ग पर गांव खेड़ी के समीप हुई सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। पुलिस सुचना के बाद से कार्रवाई में जुटी हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गांव पृथ्वीपुरा की ढाणी निवासी लक्ष्मण नामक युवक बाइक पर कांहावास से अपने गांव आ रहा था। खेड़ी के समीप सामने से आ रहे राजस्थान के गांव रोडवाल निवासी सत्यवीर सिंह की बाइक से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि सतवीर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको उपचार के लिए अटेली के सामान्य अस्पताल में एंबुलेंस के माध्यम से लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने उसको बहरोड़ स्थित कैलाश अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार लक्ष्मण को भी गंभीर चोट लगी। जिसको नारनौल के सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। पुलिस सूचना के बाद से कार्रवाई में जुटी हुई है।