फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड पर पार्किंग में मारपीट कर पैसे लूटने की वारदात में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर मारपीट व पैसे की लूट की वारदात को अंजाम देने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 16 जनवरी रात को महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर वाहन पार्किंग में मारपीट कर पैसे लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों राहुल और कर्मबीर निवासी कुराहवटा को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि लावन निवासी सत्यनारायण ने शहर थाना में 17 जनवरी को शिकायत देकर चार नामजद व दो-तीन अन्य के खिलाफ मारपीट कर पैसे लूटने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया था कि उसने वाहन पार्किंग बस स्टैंड महेंद्रगढ़ पर वाहन पार्किंग का ठेका ले रखा है। शाम को पार्किंग में खड़ी स्कूटी लेने आए युवकों ने पार्किंग की रसीद मांगने पर उसके साथ मारपीट कर स्कूटी ले गए। इसके कुछ समय बाद बदमाश बुलेरो गाड़ी में आए और मारपीट कर पैसे लूट कर भाग गए। इस पर पुलिस ने नामजद व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सोमवार शाम को महेंद्रगढ़ क्षेत्र से कुराहवटा निवासी राहुल और कर्मबीर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें