फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की वारदाता को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपी। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन के निर्देश पर अटेली थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 2 चोरों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। जिनको न्यायालय से 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उक्त चोर उत्तर प्रदेश के आगरा के गांव ताजगंज के रहने वाले हैं। जिनकी पहचान पंकज एवं जितेंद्र के रूप में हुई है। आरोपियों ने अटेली क्षेत्र में बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों से मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। आरोपियों को वीरवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ कनीना थाने में आधा दर्जन के करीब चोरी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि अटेली के गांव ताजपुर निवासी राकेश ने अटेली थाना में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 2 शातिर चोरों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पुलिस को पता लगा कि दोनों आरोपी सगे भाई हैं। आरोपियों ने जिले में मोटरसाइकिल चोरी, इनवर्टर-बैटरी चोरी, मोटर चोरी, परचून की दुकान से सामान चोरी, गैस सिलिंडर चोरी, स्पेयर पार्ट्स की चोरी और मोबाइल चोरी सहित अन्य चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें