उपमंडल के गांव पड़तल में घर में घुसकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने सात नामजदों व तीन महिलाओं सहित 10 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पड़ताल निवासी बीर सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि सात नवंबर को सुबह के समय वह अपने घर के अंदर बैठा था तभी पांच व्यक्ति व तीन महिलाओं ने उसके साथ मारपीटकर उसे घायल कर दिया। झगड़े के बाद उसकी पत्नी इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में लेकर गई जहां पर दोबारा उसकी पत्नी को थप्पड़ मारा और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने बीरसिंह की शिकायत पर किशनलाल, मक्खन, करतार, कुलदीप, संदीप, टोकनीया, मंजीत व तीन महिलाओं के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।