फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के लिए कराटे खिलाड़ियों का ट्रायल 15 को

Fri, 12 Sep 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के लिए जिले के कराटे खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 15 सितंबर को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम नारनौल में किया जाएगा। ट्रायल सुबह 9 बजे से शुरू होगा। इसमें पुरुष और महिला वर्ग के इच्छुक कराटे खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन


कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी नरेंद्र कुंडू ने बताया कि प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है। खेल न केवल शारीरिक फिटनेस बल्कि अनुशासन, कड़ी मेहनत और समर्पण का भी प्रतीक है। खेल युवाओं को फिट इंडिया-हिट इंडिया की ओर अग्रसर करता है। कुंडू ने कहा कि खेल नीति की सफलता का प्रमाण है कि पेरिस 2024 ओलंपिक जैसे बड़े मंचों पर भी हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश को गौरव दिलाया है।
इसी कड़ी में इस वर्ष के खेल महाकुंभ में कराटे जैसे खेलों को शामिल कर ग्रामीण और शहरी स्तर पर छिपी प्रतिभाओं को मंच देने का प्रयास किया जा रहा है। खिलाड़ियों को ट्रायल में शामिल होने के लिए आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज की फोटो और फैमिली आईडी लाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें