फोटो संख्या:77- निजी मैरिज पैलेस में श्रीमद्भगावत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालती महिलाएं
महेंद्रगढ़। बाबा पूर्णमल मैरिज पैलेस में वीरवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया गया।
कलश यात्रा सुबह नौ बजे मोहल्ला सैनीपुरा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा में 51 महिलाओं ने कलश यात्रा में हिस्सा लिया। कथा में मुख्य यजमान बबिता देवी पत्नी परमेश्वर रहे। कथा व्यास पंडित कुलदीप भारद्वाज ने प्रथम दिन कथा का महात्मय की जानकारी देते हुए बताया कि कलयुग में श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मनुष्य के जन्म-जन्मांतर के पाप कट जाते हैं।
यदि कथा कराने की सामर्थ्य नहीं है तो जहां भी भागवत कथा का वाचन हो रहा हो वहां शांत चित्त के साथ प्रवचन सुनने चाहिए। उन्होंने बताया कि सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 11 से 17 सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर दो से पांच बजे तक चलेगी। 18 सितंबर कथा के समापन पर हवन किया जाएगा। शुक्रवार को कथा के दूसरे दिन भीष्म स्तुति, परीक्षित जन्म, कुंती स्तुति, सुखदेव जन्म की कथा सुनाई जाएगी। इस मौके पर जोगेंद्र, पवन, मीनाक्षी, मनीषा, मंदीप, शोभा, विजय, सरिता, राकेश, सुकेश, प्यारेलाल का सहयोग रहा।